बीएमसी चुनाव में बड़ा उलट फेर क्या बाला साहब के वर्चस्व को बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे।

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) चुनाव का इतिहास भारत की नगर राजनीति में बेहद अहम माना जाता है। बीएमसी की स्थापना 1888 में हुई थी, जबकि पहला लोकतांत्रिक चुनाव 1948 में कराया गया। यह मुंबई शहर की सबसे बड़ी स्थानीय स्वशासी संस्था है और देश का सबसे अमीर नगर निगम भी माना जाता है। बीएमसी में कुल 236 निर्वाचित नगरसेवक होते हैं और हर 5 साल में चुनाव होता है, हालांकि कभी-कभी कानूनी और आरक्षण संबंधी कारणों से इसमें देरी भी हुई है।


बीएमसी का बजट पूरे देश में सबसे बड़ा है, जो 2025-26 में लगभग ₹74,000 करोड़ के आसपास रहा है, साथ ही इसके पास हजारों करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी है। इसी वजह से इस चुनाव को “मिनी विधानसभा चुनाव” कहा जाता है। बीएमसी चुनाव सिर्फ मुंबई में होता है, लेकिन महाराष्ट्र में कुल 29 नगर निगम हैं, जिनके चुनाव अलग-अलग समय पर कराए जाते हैं, जैसे ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, मीरा-भाईंदर आदि।


राजनीतिक इतिहास की बात करें तो शुरुआती दौर में कांग्रेस का प्रभाव रहा, लेकिन 1970 के दशक के बाद शिवसेना ने मुंबई की राजनीति में मजबूत पकड़ बना ली। लगभग 25 वर्षों तक शिवसेना का बीएमसी पर वर्चस्व रहा और उसने सबसे ज्यादा समय तक सत्ता संभाली। भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और अन्य क्षेत्रीय व निर्दलीय दल भी नियमित रूप से चुनाव में भाग लेते रहे हैं।


2017 के बीएमसी चुनाव में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, भाजपा दूसरे स्थान पर रही और कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी, हालांकि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 2026 के चुनाव में मुकाबला और भी दिलचस्प है, क्योंकि भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और कांग्रेस-NCP जैसे दल अलग-अलग या गठबंधन के रूप में मैदान में हैं। वोट शेयर और सीटों का अंतिम आंकड़ा मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन कुल मिलाकर बीएमसी चुनाव मुंबई की सत्ता, पैसे और प्रशासनिक नियंत्रण की वजह से महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति में खास महत्व रखता है।

लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि बीएमसी चुनाव का रिजल्ट कई पार्टियों के भविष्य तय करने वाली हैं कि उनकी पार्टी और परिवार का वर्चस्व बचेगा कि नहीं । BMC चुनाव का रिजल्ट आप महाराष्ट्र इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पे लाइव चेक कर सकते है

Leave a Comment