भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 का किया ऐलान।

पद्म पुरस्कार 2026

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 131 प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस बार 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सम्मान दिए गए हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, चिकित्सा, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं। इस सूची में 16 मरणोपरांत (पोस्टह्यूमस) पुरस्कार शामिल हैं, जिनमें महान अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है, जो भारतीय सिनेमा के लिए उनके अपार योगदान को पहचान देता है। इसके साथ ही पूर्व केरल मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है, जो उनके सार्वजनिक जीवन और सेवाओं का मान है। इसी श्रेणी में वरिष्ठ न्यायविद के.टी. थॉमस, शास्त्रीय वायलिन वादक एन. राजम और लेखक पी. नारायणन का नाम भी शामिल है।


पद्म भूषण में इस वर्ष कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल हैं, जैसे कि प्रसिद्ध गायिका अल्का याज्ञिक, बहुमुखी अभिनेता ममूट्टी, उद्योगपति उदय कोटक, पूर्व उत्तराखंड सीएम भगत सिंह कोश्यारी, विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे (मरणोपरांत), सामाजिक कार्यकर्ता के.एम. माएलानंधन, शतावधानी आर. गणेश, वी.के. मल्होत्रा (मरणोपरांत), वेल्लाप्पल्ली नेतसन तथा टेनिस के प्रसिद्ध खिलाड़ी विजय अमृतराज। इन सभी विजेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च स्तरीय सेवाओं तथा उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त किया।


पद्म श्री पुरस्कार की सूची विविध और प्रेरणादायक है, जिसमें क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर भुल्लर, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया जैसे खेल के दिग्गज शामिल हैं, साथ ही कला, साहित्य, सामाजिक कार्य, चिकित्सा, शिक्षा और गांव-गांव में अद्वितीय सेवाएँ देने वाले ‘अनसंग हीरोज़ (Unsung Heroes)’ का भी बड़ा हिस्स (लगभग 45) शामिल है, जिन्होंने चुपचाप और कठिन परिस्थितियों में समाज की भलाई के लिए काम किया है। इस बार 19 महिलाएँ और 6 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के लोगों को भी पुरस्कार मिला है, जो इस सूची की विविधता और व्यापकता को दर्शाता है।

इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूरी के बाद की गई, और पुरस्कारों का आयोजन आम तौर पर मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोह में किया जाएगा। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और वे न केवल प्रसिद्ध व्यक्तियों बल्कि उन समर्पित नागरिकों को भी पहचान देते हैं, जिन्होंने जीवन भर समाज की सेवा में काम किया है।

Leave a Comment