
इंडियन पोस्ट (भारतीय डाक विभाग) डाक सेवा भारती 2026 India Post GDS Recruitment 2026
भारतीय डाक विभाग ने 2026 में ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak – GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के लिए कुल लगभग 28,740 से 30,000+ पदों पर भर्ती निकाली है, जो देशभर के अलग-अलग डाक सर्किलों (राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बंगाल, कर्नाटक आदि) में उपलब्ध हैं।
आवेदन 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन अपने राज्य-विशेष पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर करना है; आवेदन शुल्क ₹100 (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) है जबकि महिला, SC/ST/PwBD/Transwomen आदि के लिए फीस मुक्त है।
योग्यता की बात करे तो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें गणित, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा अध्ययन किया हो; चयन लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा।
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार OBC/SC/ST/PwBD आदि का आयु में छूट मिलेगा)।
सैलरी BPM के लिए लगभग ₹12,000-₹29,380/माह, और ABPM/ग्रामीण डाक सेवक के लिए लगभग ₹10,000-₹24,470/माह (भत्ते सहित) है।